Posts

Showing posts with the label Kahani

अंतिम विदा

कॉलेज में एग्जाम्स शुरू हो गए थे, बच्चों के हाथों में किताबें दिखनी शुरु हो गईं थी, इंजीनियरिंग कॉलेज में किताबों की शक्ल एग्जाम से पहले वाली रात को ही देखी जाती हैं। राहुल और उसके दोस्तों में भी अब पढ़ाई लिखाई की बातें शुरु होने लग गई थी। राहुल को तो बस जल्दी से परीक्षा खत्म होने का इंतज़ार था, वो बस घर जाना चाहता था विशेषकर अपनी दादी से मिलने। उसे याद था की जब शहर से दूर उसका एडमिशन इस इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ था तब उसकी दादी किस तरह उस से बिछड़ने को लेकर रोई थी। इसलिए राहुल को जब भी कॉलेज से छुट्टी मिलती तो वो घर के लिए निकल पड़ता था। दिन बीते ओर देखते ही देखते आखिरी एग्जाम का दिन आ गया, सब लोग बस इसी दिन का इंतज़ार करते थे। एग्जाम के बाद राहुल सीधे अपने हॉस्टल के कमरे पर आया और घर जाने के लिए जल्दी जल्दी अपना सामान जमाने लगा। तभी उसके दोस्त राम का फोन आया उसने कहा की वो और दीपक भी आज ही जा रहे है तो हम सब एक साथ ही शाम की बस से चल लेंगे। राम और दीपक राहुल के बहुत अच्छे दोस्त थे और वे तीनों थे भी एक ही शहर के, तो राहुल ने हाँमी भर दी। सामान जमा कर राहुल ने अपने पापा को खुद के आने क...

कविता

बस चलना शुरु हुईं, मैंने बैग में से किताब निकाली और बैग को ऊपर सामान रखने वाली जगह पर रख दिया। मानव कॉल का लिखा मुझे हमेशा अच्छा लगता है, उनकी लिखी किताबें इतनी गहरी होती हैं की आप उसे खुद में महसूस करने लगते हो। मैं उनका ही लिखा एक उपन्यास "तितली" पढ़ रहा था। "मृत्यु" इस उपन्यास का मुख्य केंद्र थी।  शहर से निकलने से पहले ही बस एक ओर स्टॉप पर रुकी। वहाँ से एक लड़की चढ़कर मेरी बगल वाली सीट पर आकर बैठ गईं। बस चल दी। थोड़ी देर बाद अचानक वो लड़की बोली की देखो बाहर कितना अच्छा मौसम हो रहा है। इस उपन्यास की कहानी इतनी रोचक थी की मेरा ध्यान एक पल के लिए भी किताब से नहीं हटा था। मैंने खिड़की से बाहर देखा, मौसम वाकई काफी सुहावना था। मैं बोला " हांँ! काफी अच्छा है" और वापस पढ़नें में लग गया। वह बोली "अरे वाह तुम तितली पढ़ रहे हो! मुझे भी ये किताब पढ़नी थी, मैंने कल ही ऑर्डर करी है" यह सुनकर मैंने पहली दफा उसके चहरे की तरफ देखा। बड़ी बड़ी आंँखें, माथे पर चंदन का तिलक, होठों पर सरल सी मुस्कुराहठ। उसके चेहरे में तेज था और वो चमक रहा था। बड़ा ही जाना पहचाना च...